इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि किसी भी देश की थल सेना को देश के भीतर नहीं आने दिया जाएगा।
इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि बग़दाद इस बात की कदापि अनुमति नहीं देगा कि इराक़ के भीतर दूसरे देश अपनी सैनिक छावनी बनाएं या थल सेना को तैनात करें।
ज्ञात रहे कि कुछ संचार माध्यमों ने इराक़ के अलअंबार प्रांत में अमरीकी थल सेना की तैनाती की संभावना जताई थी जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि विश्व समुदाय ने आईएसआईएल का मुक़ाबला करने के संबंध में इराक़ को सहायता देने की पेशकश की और इराक़ ने इस सहायता को स्वीकार किया है किंतु किसी भी दश की थल सेना को इराक़ में तैनात होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इराक़ी विदेश मंत्री ने ईरान तथा अन्य पड़ोसी देशों से द्विपक्षीय संबंधों के बारे में कहा कि इराक़ सुरक्षा के क्षेत्र में पड़ोसी देशों से सहयोग का इच्छुक है।
इब्राहीम जाफ़री ने आईएसआईएल के विरुद्ध बनने वाले गठजोड़ के बारे में तुर्की की रणनीति के संबंध में कहा कि आईएसआईएल के बारे में तुर्की की रणनीति अन्य देशों से अलग है किंतु उसके पास इस आतंकी संगठन के विरुद्ध तैयार होने वाले गठजोड़ का भाग बन जाने के अलावा कोई चारा नहीं है।
11 अक्टूबर 2014 - 18:43
समाचार कोड: 643722
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि किसी भी देश की थल सेना को देश के भीतर नहीं आने दिया जाएगा।